क्या है स्वामित्व योजना और किसे मिलेंगे इसके लाभ?

स्वामित्व योजना क्या है– देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वामित्व योजना को राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर उद्घाटन किया। इस योजना में ग्रामीण क्षेत्रों की आवासीय भूमि की पैमाइश ड्रोन तकनीक के द्वारा की जाएगी, जो सर्वेक्षण और मापन की नवीनतम तकनीक है।

इस देश व्यापी पैमाइश में भारत का पंचायती राज मैत्रायलय राज्यों के राजस्य विभाग और भारतीय सर्वेक्षण विभाग शामिल होंगे।

ड्रोन से गाँव के सीमा के भीतर आने वाली प्रत्येक संपत्ति का डिजिटल रूप से नक्शा बनाया जायेगा। साथ ही प्रत्येक राजस्व खंड की सीमाओं का निर्धारण किया जायेगा। सटीक मापन के आधार पर गांव के प्रत्येक घर का संपत्ति कार्ड राज्य सरकार द्वारा बनाया जायेगा।

स्वामित्व योजना के फायदे

  • इससे पंचायत के पास गावों का सटीक रिकॉर्ड और मानचित्र होगा
  • संपत्ति के मालिक को मालिकाना हक़ मिलेगा।
  • ग्रामीणों को उनके भूमि का स्वामित्व का प्रमाणपत्र मिलेगा।
  • ग्रामीणों को उनके भूमि प्रमाणपत्र के आधार पर बैंक से लोन मिल सकता है।
  • अवैद्य कब्ज़ा से भी मुक्ति मिलेगी।

प्रधान मंत्री ने ई ग्राम स्वराज्य पोर्टल और ऐप लांच किया है जिससे पंचायतों के कामों में पारदर्शिता आएगी और भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगी। इस ऐप और पोर्टल से ग्रामीण अपने पंचायत के फंड और उसके इस्तेमाल की पूरी जानकारी पा सकते हैं।

यह योजना उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और कर्नाटक सहित 6 राज्यों में शुरू किया जाएगा और जरुरत के हिसाब से इसमें परिवर्तन होता रहेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस पोर्टल और ऐप को बड़ी ताकत बताया है। ग्रामीण छेत्रों में इससे आएगा बहुत सुधार।

ये भी पढ़े: