AM और PM क्या हैं और AM and PM का फुल फॉर्म ?

AM और PM का मतलब क्या होता है इसके समय में दिन और रात का समय होता है इसलिए 24 घंटे को दो भागों में बांटा गया है AM जिसका मतलब है पूर्वाह्न यानी दोपहर से पहले और PM जिसका मतलब है मध्याह्न यानी दोपहर के बाद होता है

AM का मतलब जानते है और AM Full Form (a m ka full form)

AM का फुल फॉर्म होता है Ante Meridiem . ये शब्द आपको पढ़ने में थोड़ा अलग जरूर लग रहा होगा क्योंकि ये अंग्रेजी भाषा का शब्द नही है बल्कि ये लेटिन भाषा का एक शब्द है। इस शब्द का अंग्रेजी में मतलब होता है Before Noon यानि दोपहर से पहले का समय और इसे हिंदी में पूर्वाह्न मतलब सुबह का समय कहा जाता है। बता दे की घड़ी (Watch) में रात के 12 बजे से दिन के 12 बजे तक के समय को AM में लिखते है

AM – रात 12 बजे से सुबह 11:59 के समय को AM लिखते है या पढते है. 12 AM (रात में) – 11:59 AM (दोपहर में)

PM का मतलब जानते है और PM Full Form

PM शब्द की फुलफॉर्म Post Meridiem होती है इस शब्द को भी आपने पहले कभी नहीं सुना होगा क्योंकि ये शब्द भी लेटिन भाषा से लिया गया है. इसका इंग्लिश अर्थ After Noon जिसे हिंदी भाषा में दोपहर के बाद का समय कहते हैं. इसे हिंदी में मध्याह्न भी कहते है यानी ये शाम का समय होता है. आप अपनी घड़ी में PM को दोपहर के 12 बजे से रात को 12 बजे तक के समय को PM में लिखते है

PM – दोपहर 12 बजे से रात 11:59 के समय को PM लिखते है या पढते है. 12 PM (दोपहर में) – 11:59 PM (रात में)

ये भी पढ़े: