भारत की लंबी नदियाँ कौन सी हैं – उनके उद्गम स्थल कहाँ है?

भारत की प्रमुख नदियाँ और उनके उद्गम स्थल

भारत में हिमालयी और प्रायद्वीपीय नदियों का विशाल नेटवर्क है और इसे नदियों की भूमि के रूप में भी जाना जाता है। भारत में नदियों के किनारे कई प्राचीन सभ्यताए हैं। भारत में नदियों की पूजा की जाती है क्योंकि वे हर जीव की लाइफलाइन हैं। भारत की 90 प्रतिशत नदी बंगाल की खाड़ी से जा मिलती है और शेष अरब सागर में चली जाती है। उनकी उत्पत्ति के स्रोत के अनुसार, भारतीय नदियों को हिमालय नदियों और प्रायद्वीपीय नदियों के रूप में वर्गीकृत किया गया है। सिंधु, गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र जैसी नदियाँ हिमालयी नदियाँ हैं और महानदी, गोदावरी, कृष्णा और कावेरी प्रायद्वीपीय नदियाँ हैं

भारत में शीर्ष 10 सबसे लंबी नदियाँ | Top 10 Longest Rivers in India  

गंगा नदी

ganga river 1

गंगा नदी कहां है ?

गंगानदी भारत की सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण नदियों में से एक है. गंगा नदी भारत और बांग्लादेश में मिलकर 2,525 किलोमीटर की दूरी तय करती है. भारत की चार सबसे लम्बी नदियों में गंगा का नाम शामिल है. गंगा पानी निर्वहन के आधार पर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी नदी है. भगीरथ नदी गंगा नदी की एक महत्व सहायक नदी है. गंगा नदी हिमालय से निकलती है और अंत में ग्वालंदो के निकट ब्रम्हपुत्र के साथ मिलकर बंगाल की खाडी में विसर्जित हो जाती है. गंगा नदी के तट पर बने धार्मिक स्थल वाराणसी, प्रयाग और हरिद्वार आदि है. गंगा की सहायक घाघरा नदी है. भारत में गंगा को “गंगा मैया” के नाम से जाना जाता है. और ये भारत की 10 प्रमुख नदियाँ में सबसे पहली नदी है।

ब्रह्मपुत्र नदी

brahmaputra

ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम स्थल | ब्रह्मपुत्र नदी की लंबाई कितनी है

ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत, भारत और बांग्लादेश से होकर बहती है. ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम तिब्बत में स्थित चेमायुंग दुंग नामक हिमवाह से हुआ है. इस नदी को अलग अलग नाम से जाना जाता है. तिब्बत में इसे सांपो, अरुणाचल में डीह और असम में इसे ब्रह्मपुत्र कहते है. ब्रह्मपुत्र नदी की कुल लम्बाई 2700 किलोमीटर है. ब्रह्मपुत्र नदी बांग्लादेश की सीमा में बहती गंगा की उप नदी पद्मा के साथ मिलकर बंगाल की खाड़ी में मिलती है. ब्रह्मपुत्र नदी की पांच उपनदियाँ सुवनश्री, तीस्ता, तोर्सा, लोहित और बराक आदि है.

सिंधु नदी

sindhu river

सिंधु नदी एशिया की सबसे बड़ी और लम्बी नदियों में से एक है. यह नदी पश्चिमी तिब्बत, भारत और पाकिस्तान में से होकर बहती है. सिंधु नदी की कुल लम्बाई 3180 किलोमीटर है. सिंधु नदी का उद्गम स्थल तिब्बत के मानसरोवर के निकट ‘सेंगे खबब’ नमक जलधारा को माना जाता है. गिलगिट, काबुल, स्वात, कुर्रम, संगर और टोची ताप्ती नदी की सहायक नदिया है. हिमालय के दुर्गम स्थानों से गुजरती हुई सिंधु नदी कश्मीर और गिलगिट से होती हुई पाकिस्तान में प्रवेश करती है. जब भारत की सीमा पेशावर तक थी. तब ये नदी भारत और ईरान देश का बॉर्डर हुआ करती थी.

नर्मदा नदी

narmada river

नर्मदा नदी भारत की प्रमुख नदियों में से एक है ब्रह्मपुत्र नदी का दूसरा नाम रेवा है. भारत के अंदर बहने वाली सबसे लम्बी नदियों की बात की जाये तो गोदावरी और कृष्ण के बाद तीसरी सबसे लम्बी नदी है. नर्मदा को देश की सबसे पवित्र नदियों में से एक माना जाता है. नर्मदा मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक के पठार से निकलती है. नर्मदा नदी की लम्बाई 1312 किलोमीटर है. नर्मदा नदी अमरकंटक के शिखर से शुरू हो कर गुजरात के भरुच शहर के समीप अरब सागर में गिरती है. यह भारत के चार राज्यों छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होकर बहती है. नर्मदा के किनारे जबलपुर, नेमावर शुक्लतीर्थ बहुत प्रसिद्ध तीर्थस्थल मने जाते है.

यमुना नदी

Yamuna

यमुना नदी भारत की पवित्र और प्राचीन नदियों में से एक है. यमुना की उत्पति यमुनोत्री से हुई है. ब्रजवासी यमुना को अपनी माता मानते है. यमुना और भगवान कृष्ण का भी बड़ा गहरा नाता रहा है. भगवान कृष्ण को ब्रज का जनक कहा जाता है, यमुना भी ब्रज की जननी मणि जाती है. गंगा के समान्तर बहने के कारन यमुना इलाहाबाद में जाकर गंगा में मिल जाती है, जिसे हम प्रयाग के नाम से जानते है. यमुना नदी की सहायक नदियाँ चम्बल, सेंगर, छोटी सिंध, बेतवा और केन है. दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल यमुना नदी के किनारे स्थित है. यमुना नदी की लम्बाई 1211 किलोमीटर है.

गोदावरी नदी

godavari

गोदावरी नदी भारत की सबसे लम्बी नदियों में से एक है. गोदावरी नदी महाराष्ट्र के नासिक से 30 किलोमीटर की दूरी पर पश्चिम में ब्रह्मगिरि पर्वत के एक कुंड से निकलकर लगभग 1450 किलोमीटर की दूरी तय करती है. इसके बाद वह बंगाल की खाड़ी में गिरती है. गोदावरी नदी का नाम तेलुगु भाषा के ‘गोद’ शब्द से पड़ा है, जिसका मतलब मर्यादा होता है. गोदावरी नदी के तट पर ही नासिक, त्रयंबकेश्वर, पैठण जैसे प्रसिद्ध तीर्थस्थल है. गोदावर नदी को दक्षिणीगंगा भी कहा जाता है. गोदावरी नदी भारत के चार राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में बहती है. इंद्रावती, मंजिरा आदि गोदावरी नदी की सहायक नदी है.

महानदी

Mahanadi

महानदी भारत की प्रमुख नदियों में से एक है. महानदी छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सबसे बड़ी नदी है. महानदी छत्तीसगढ़ में सिहावा नामक पर्वत से निकलती है. इस नदी को ‘छत्तीसगढ़ की गंगा’ और ‘ओडिशा का शोक’ भी कहा जाता है. महानदी की लम्बाई 858 किलोमीटर है. महानदी को कई नामों से जाना जाता है जैसे कि चित्रोत्पला, महानन्दा और नीलोत्पला है. शिवनाथ पैरी सोंढूर हसदेव और अरपा इस नदी की सहायक नदियाँ है. महानदी के तट पर जगन्नाथ बलभद्र और सुभद्रा आदि प्रमुख मंदिर है.

कावेरी नदी

kaveri

कावेरी नदी दक्षिण भारत की प्रमुख नदी है. जिसे दक्षिण की गंगा भी कहा जाता है. दक्षिण भारत में इस नदी को ‘कावेरी अम्मा’ के नाम से भी जाना जाता है. कावेरी नदी कर्नाटक के कुर्ग के पास ब्रह्मगिरि पर्वत से निकलती है. कावेरी नदी की लम्बाई 765 किलोमीटर है. कावेरी नदी कावेरीपट्टनम के पास बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है. हरंगी हेमवती, नोयिल, सिमसा, भवानी, अमरावती और काबिनी कावेरी नदी की सहायक नदियाँ है. मैसूर में स्थित वृंदावन गार्डन इसी नदी के किनारे पर स्थित है.

कृष्णा नदी

krishna

कृष्णा नदी भारत की चौथी सबसे बड़ी नदी है. महाराष्ट्र के महाबलेश्वर पर्वत से निकलने वाली कृष्णा नदी को दक्षिण भारत की महत्वपूर्ण नदी मन जाता है. महाराष्ट्र से निकलकर कर्नाटक और आंध्रप्रदेश होते हुए यह बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है. कृष्णा नदी की कुल लम्बाई 1400 किलोमीटर है. तुंगभद्रा, घाटप्रभा, मुसी, कोयना, और पंचगंगा इस नदी की सहायक नदियाँ है. विजयवाड़ा कृष्णा नदी के तट पर स्थित सबसे बड़ा शहर है. पुराणों के अनुसार कृष्णा नदी को विष्णु का अंश माना गया है.

ताप्ती नदी

tapti

ताप्ती नदी पश्चिमी भारत की मुख्य नदी है. ताप्ती नदी मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई से निकलकर सतपुड़ा पहाड़ियों के मध्य से पश्चिम की और बहती है. महाराष्ट्र के खानदेश के पठार एवं सूरत के मैदान को पार करती हुई खम्भात की खाड़ी में गिरती है. ताप्ती नदी की लम्बाई 724 किलोमीटर है. ताप्ती नदी को सूर्यपुत्री भी कहा जाता है. पूर्णा, गिरना और पंझरा ताप्ती नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ है. ताप्ती नदी मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र से होकर गुजरती है. सूरत शहर ताप्ती नदी के किनारे बसा हुआ है. और ये भारत की 10 प्रमुख नदियाँ में लिस्ट की सबसे आखरी नदी है।

क्रमांकनदीउद्गम नदियाँभारत में लंबाई (किमी)कुल लंबाई (किमी)
1गंगागंगोत्री ग्लेशियर25252525
2गोदावरीत्र्यंबकेश्वर, महाराष्ट्र14641465
3यमुनायमुनोत्री ग्लेशियर13761376
4नर्मदाअमरकंटक, मध्य प्रदेश13121312
5कृष्णामहाराष्ट्र के महाबलेश्वर के पास13001300
6सिन्धुतिब्बत, कैलाश रेंज11143180
7ब्रह्मपुत्रएंगसी ग्लेशियर (तिब्बत)9162900
8महानदीदक्षिणपूर्वी छत्तीसगढ़ की पहाड़ियाँ890890
9कावेरीतालकवेरी, कर्नाटक800800
10ताप्तीमध्य प्रदेश के मुलताई के पास सतपुड़ा रेंज724724

ये भी पढ़े:-