XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL का क्या मतलब हैं ? M साइज कितना होता है

Clothing Size Kya hai : आपने कपड़ों में लगे साइज़ टैग जैसे XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL आदि तो देखे ही होंगे, लेकिन क्या आपको पता है, कि किस साइज का क्या मतलब होता है, अगर नहीं पता, तो आज इस blog में मैं आपको बताऊंगी की कपड़ों की साइज चार्ट में XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL का मतलब व फुल फॉर्म क्या हैं ? जिससे कपड़े खरीदते समय आपको अपने कपड़ों के साइज़ के बारे में जानकारी रहे।

देखा जाए तो दुनिया में सभी लोग एक दूसरे से भिन्न होते हैं, जैसे कोई पतला (Slim) होता है, तो कोई मोटा, कोई लंबा तो कोई नाटा। सभी के शरीर की बनावट एक समान नही होती हैं। यही वजह हैं की सभी के कपड़ो का साइज़ भी अलग-अलग होता हैं। इसलिए जब भी हम कपड़े खरीदने मॉल या कपड़ो की शॉप पर जाते हैं, तो दुकानदार सबसे पहले आपसे कपड़ो का साइज़ पूछते हैं। तो आईये अब जानते हैं, कपड़ों की साइज चार्ट में XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL का मतलब क्या होता हैं और इनका फुल फ़ॉर्म क्या होते हैं।

कपड़ों का साइज कैसे पता करें: जब भी हम कपड़े खरीदने मार्केट जाते हैं या फिर Flipkart, Amazon, Myntra से ऑनलाइन कपड़े खरीदते हैं, तो हमें वहाँ पर कुछ अंग्रेज़ी के लेटर्स दिखाई देते हैं, जैसे XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL, XXXXL जिसे साइज़ चार्ट कहते हैं। जिसकी मदद से आप अपने साइज के कपड़े आसानी से ऑर्डर कर सकतें हैं। 

यह साइज़ लड़कियों और लड़कों के टॉप, टी शर्ट, कुर्ता, ब्लेजर, आदि खरीदने के लिए देखे जाते हैं। इसी प्रकार पैंट या जींस या ट्राउजर खरीदते समय पैंट में नंबर्स का प्रयोग किया जाता है, जैसे 24, 26, 28, 30, 32, 34, 36, 38 या 40, यह इसलिए होते हैं क्योंकि यह इंच में होते हैं।

इसी तरह अंडरवियर की साइज़ सेंटीमीटर नंबर जैसे 70, 75, 80, 85, 90, 95 या 100 की तरह दी होती हैं। 

XSExtra Small 
SSmall
MMedium 
LLarge 
XLExtra Large
XXLExtra Extra Large
XXXL Extra Extra Extra Large

Men and Women Clothing Standard Size

  • XS साइज  – XS यानि Extra Small, लड़कों टी शर्ट, शर्ट, ब्लेज़र में XS Size का मतलब सबसे छोटा साइज होता हैं। जो कि छोटे बच्चे को फिट होता हैं। यह साइज 34 इंच चेस्ट के लिए होता है। 
  • S साइज – लडकों के कपड़े पर S  साइज का मतलब Small होता है। Small साइज के कपड़े का नाप 36 इंच चेस्ट के अनुसार होता है। 
  • M साइज – M Size का यानि Medium साइज़। लड़कों के कपड़े, जो M Size के होते हैं, उनका नाप 38 इंच छाती चेस्ट (छाती) के अनुसार होता है। 
  • L साइज – L Size का यानि लार्ज (Large) साइज़। लड़कों के कपड़ों जो 40 इंच छाती चेस्ट (छाती) के नाप के कपड़े होते हैं,वह L Size के होते हैं। L साइज के कपड़े सामान्य शरीर के पुरुषों पर फिट होते है।
  • XL साइज – XL का मतलब Extra Large होता है। लड़कों के कपड़ों में XL साइज 42 इंच छाती के नाप के अनुसार होता है। यह साइज सामान्य से थोड़ा बड़ा होता हैं।
  • XXL साइज – XXL का अर्थ Extra Extra Large होता है। यदि लड़कों के कपड़ों की XXL Size की बात की जाए तो यह साइज 44 इंच चेस्ट के अनुसार होता है। यह साइज थोड़ा मोटे शरीर वाले लोगों के लिए फिट होता है।
  • XXXL साइज – XXXL का फुल फॉर्म Extra Extra Extra Large होता है। लड़कों के कपड़ों की XXXL Size की बात करें तो XXXL साइज के कपड़ों की चेस्ट 48 इंच होती हैं। यह साइज मोटे लोगों पर फिट होती है।

Women Size Chart in Inches: लड़कियों के कपड़ो की बनावट, लड़को के कपड़ो की बनावट से अलग होती हैं। लड़कियों के कपड़े जैसे की कुर्ती, टॉप्स, टी शर्ट, शर्ट, ब्लेजर, ड्रेसेस, जैकेट गाउन आदि उनके चेस्ट, वेस्ट और हिप्स के अनुसार कपड़े बनाए जाते हैं, जिसकी लिस्ट नीचे बताए गए हैं।

SizeBustWaistHips 
XXS30 inch 24  inch 33inch
XS32 inch26 inch34inch
S34 inch28inch35inch
M36 inch30inch36inch
L38 inch32inch37inch
XL40 inch34inch38inch
XXL42 inch36inch39inch
XXXL 44 inch38inch40inch

इस तरह आप साइज़ चार्ट की मदद से कपड़ो के साइज चेक करके आप आसानी से कपड़ो की शॉप से कपड़े खरीद सकते हैं। आप साइज चार्ट की सहायता से यह जान सकतें हैं, की आपको किस साइज का कपड़ा फिट हो रहा है, जिससे आप अपने लिए कम्फ़र्टेबल कपड़े दुकानों या फिर ऑनलाइन भी खरीद सकते है। 

XS साइज़ कितना होता है?

XS साइज Extra Small होता है, यह सबसे छोटा साइज होता हैं। लड़कों के कपड़ों में इसका नाप 34 इंच का साइज होता है।

M Size कितना होता है?

M साइज यानि Medium साइज होता है, यह साइज 38 इंच का होता है।

लड़कों में 40 इंच कपड़े का नाप किस साइज़ का होता हैं?

40 इंच नाप का साइज़ का मतलब L (लार्ज) साइज होता हैं।

लड़कियों के कपड़ों में XL Size कितना होता है?

लड़कियों के कपड़ों में XL Size का मतलब 40 इंच चेस्ट 34इंच वेस्ट और 38इंच हिप्स होता हैं।

XXL साइज़ का फुल फॉर्म क्या हैं?

XXL साइज़ का फुल फॉर्म Extra Extra Large साइज होता हैं।

XXXL साइज़ कितना होता है?

यह साइज 46 इंच का होता है। XXXL साइज बहुत बड़ा साइज़ होता है। इसे Extra Extra Extra Large साइज कहते है।