हिन्‍दी के सर्वश्रेष्‍ठ ब्‍लॉग – भारत के टॉप हिंदी ब्लॉग

हिंदी भाषा के पाठकों की एक आम जिज्ञासा पाई जाती है। वे हमेशा बेस्ट हिंदी ब्लॉग ( Best Hindi Blogs List ) की खोज में रहते हैं और यह जानने के लिए उत्सुक्त रहते हैं की हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ब्लॉग कौन से हैं? इंटरनेट पर मौजूद लाखों ब्लॉग में से बेहतरीन हिंदी ब्लॉग की सूची बनाने की हमारी कोशिश का परिणाम आपके समक्ष प्रस्तुत है। यहाँ आपको भारत के शीर्ष हिंदी ब्लॉग और उनके बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई है।

Best Blogs in Hindi – सर्वश्रेष्ठ हिंदी ब्लॉग की लिस्ट

हिंदी ब्लॉग लेखन अभी भी उद्भव काल में ही है, ऐसे में वर्तमान समय में मौजूद अच्छे हिंदी ब्लॉग या ब्लॉगर की एक तालिका बनाना अपने आप में कठिन कार्य है। इस आर्टिकल में हमने कोशिश की है की आपके समक्ष विभिन्न श्रेणियों के भारत के शीर्ष हिंदी ब्लॉग (Top Hindi Blogs) की सूची प्रस्तुत करें।

पिछले 4-5 वर्षों में हज़ारों नए हिंदी ब्लॉग प्रकाश में आये हैं जिन पर बहुत अच्छा काम भी हो रहा है। साथ ही पहले से स्थापित कुछ हिंदी ब्लॉग भी हैं जो अच्छे कंटेंट के चलते बहुत प्रसिद्ध हैं। आइये इस लेख में हम आपका परिचय 2024 में प्रचलित हिंदी के बेहतरीन ब्लॉग (Best Hindi Blogs) से करवाते हैं। यह नए व् पुराने ब्लॉगों की एक मिश्रित सूचि है, आशा है आप पसंद करेंगे। तो पेश करते हैं हिंदी के प्रमुख ब्लॉग (Popular Hindi Blogs) की लिस्ट।

Category Wise Best Hindi Blogs – श्रेणीवार सर्वश्रेष्‍ठ हिंदी ब्लॉग ।

निचे दी गई श्रेणीवार सूचियों (Top 5 Hindi Blog Lists) में हमने चुनिंदा श्रेणियों में हिंदी भाषा के सर्वश्रेष्ठ 5 ब्लॉग को सूचीबद्ध किया है, आप के हिसाब से यदि हम कुछ चूक कर गए हों तो कृपा कर कमेंट सेक्शन में लिख कर सूचित करें। इस पाठ में आगे आपको विभिन्न विषयों के बेस्ट ब्लॉग (Best Hindi Blog Sites) की लिस्ट पढ़ने को मिलेंगी, जिसमे उस श्रेणी के टॉप 5 ब्लॉग को शामिल किया गया है।

सर्वश्रेष्‍ठ हिंदी साहित्य ब्लॉग – Top Hindi Literature Blogs

निम्न टेबल में हमने टॉप 5 हिंदी साहित्य सम्बंधित सर्वश्रेष्‍ठ ब्लॉग (Best Hindi Literature Blogs) को सम्मिलित किया है, यह सभी ब्लॉग बहुत समय से अपने क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रहे हैं। साहित्य और कविता में रूचि रखने वाले पाठक शायद ही इन ब्लॉग से अनभिज्ञ हों, इनमे से कुछ तो पिछले 10 से 15 वर्ष से अधिक समय से अस्तित्व में हैं।

यदि आप हिंदी साहित्य, काव्य, कविता और इतिहास से जुड़ी रोचक जानकारियों में रूचि रखते हों तो जरूर इन ब्लॉग को विजिट करें और अपनी नॉलेज बढ़ाएं। ध्यान रहे की यह टेबल किसी रैंक या वरीयता के क्रम में नहीं दी गई है। जो अंक पहले कॉलम में लिखे हैं वह साधारण क्रम संख्या है।

शीर्ष 5 साहित्य ब्लॉग – Top 5 Hindi Blogs (Literature)

क्रम संख्याब्लॉगश्रेणीलिंक
#1हिंदी कुञ्जसाहित्य▶️ विजिट करें
#2कविता कोशसाहित्य▶️ विजिट करें
#3हिंदी साहित्यसाहित्य▶️ विजिट करें
#4गीता – कवितासाहित्य, कविता▶️ विजिट करें
#5ज्ञानदर्पणराजस्थान इतिहास▶️ विजिट करें

1. हिंदी कुञ्ज (https://www.hindikunj.com/)

हिंदी कुञ्ज डॉट कॉम कोलकाता निवासी श्री. आशुतोष दुबे जी द्वारा संचालित ब्लॉग है इसपर हिंदी साहित्य से जुड़े लेखों का एक विशाल कोष है जहाँ से एक वेब पत्रिका प्रकशित की जाती है।

  • Alexa Rank (Global) – 115,452
  • Alexa Rank (India) – 15,627
  • स्थापना वर्ष – 2009

2. कविता कोश (http://kavitakosh.org/)

कविता कोष एक ऐसा मंच है जहाँ भारत की विभिन्न भाषाओँ में रचित कविताओं का संग्रह है, इसमें आपको नए पुराने सभी कवियों की रचनायें पढ़ने को मिलती हैं। साथ ही यह पोर्टल इ-पत्रिका और इ-पुस्तकें भी प्रकाशित करता है।

  • Alexa Rank (Global) – 65,820
  • Alexa Rank (India) – 10,621
  • स्थापना वर्ष – 2007

3. हिंदी साहित्य (https://www.hindisahitya.org/)

हिंदी साहित्य डॉट ऑर्ग पर हिंदी साहित्य का संकलन है, यहाँ आपको साहित्य से सम्बंधित लेखों, पुरस्कारों और रचनाकारों के बारे में पढ़ने को मिलता है। पिछले 1 वर्ष से यह साइट अपडेट नहीं हो रही है, परन्तु इस पर आपको बहुत से पुराने अच्छे लेख पढ़ने लको मिलेंगे।

  • Alexa Rank (Global) – 1,567,600
  • Alexa Rank (India) – 1,567,600
  • स्थापना वर्ष – 2011

4. गीता – कविता (http://www.geeta-kavita.com/default.asp)

गीता कविता की स्थापना श्री राजीव कृष्णा सक्सेना जी द्वारा की गई है । सक्सेना साहब पेशे से प्रोफेसर हैं और इस वेबसाइट पर उन्होंने गीता को सरलीकृत हिंदी में समझाया है। वेबसाइट का दूसरा पक्ष कविता का है जहाँ 1400 से अधिक कविताओं का संग्रह है।

  • Alexa Rank (Global) – 870,201
  • Alexa Rank (India) – 145,504
  • स्थापना वर्ष – 2005

5. ज्ञानदर्पण (https://www.gyandarpan.com/)

ज्ञानदर्पण डॉट कॉम इतिहास और कहानियों से सम्बंधित वेबसाइट है। इसके संचालक श्री रतन सिंह हैं जो वर्ष 2008 से इस वेबसाइट पर नित नई ऐतिहासिक जानकारी प्रकाशित करते हैं। ज्ञानदर्पण पर राजस्थान के इतिहास के साथ-साथ बहुत सी लोक कथायें छपती रहती हैं।

  • Alexa Rank (Global) – 1,439,890
  • Alexa Rank (India) – 170,763
  • स्थापना वर्ष – 2008

सर्वश्रेष्‍ठ हिंदी स्वास्थ्य ब्लॉग – Top Hindi Health Blogs

वर्तमान समय में स्वास्थ्य ब्लॉग भी बहुत ज्यादा डिमांड में हैं, साल 2020 में कोरोना वायरस संक्रमण ने जब वैश्विक महामारी का रूप लिया तो स्वास्थ्य सम्बंधित ब्लोग्स पर लोगों का अचानक से रुझान बढ़ गया। पाठकों का प्रयास रहता हैं की स्वास्थ्य ब्लॉग पर अधिक से अधिक जानकारी पढ़कर एक हेल्थी जीवन जीने के तौर तरीके सीखे जाएँ।

ऐसे में सबसे पॉपुलर स्वास्थ्य ब्लोग्स की सूचि को इस आर्टिकल में स्थान देना हमारा कर्तव्य बन जाता है। निचे की टेबल में भारत के 5 पसंदीदा हेल्थ ब्लोग्स (Best Hindi Health Blogs) दिए गए हैं।

एक और जरुरी बात जो यहाँ लिखना आवश्यक है वह यह कि स्वास्थ्य ब्लॉग पर लिखी जानकारियां चिकित्सीय परामर्श नहीं होती हैं, यही आप किसी व्याधि से पीड़ित हों तो ब्लॉग से प्राप्त जानकारियों के सहारे बिलकुल न रहे और तुरंत अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें।

शीर्ष 5 स्वास्थ्य ब्लॉग – Top 5 Hindi Health Blogs

क्रम संख्याब्लॉगश्रेणीलिंक
#1क्रेडीहेल्थस्वास्थ्य▶️ विजिट करें
#2गोमेडी (Gomeddi)स्वास्थ्य▶️ विजिट करें
#3My उपचारस्वास्थ्य▶️ विजिट करें
#4द हेल्थ साइटस्वास्थ्य▶️ विजिट करें
#5Only My हेल्थस्वास्थ्य▶️ विजिट करें

1. क्रेडीहेल्थ (https://www.credihealth.com/blog/hi)

क्रेडीहेल्थ चिकित्सीय सेवाओं का एक पोर्टल है जो हिंदी में स्वास्थ्य सम्बंधित परामर्श भी छापता है, यह पोर्टल मेडिकल विशेषज्ञों द्वारा संचालित है इसमें आपको महत्वपूर्ण चिकित्सीय सलाह पढ़ने को मिलती हैं। साथ ही यहाँ चिकित्सीय जगत की खबरें भी कवर की जाती हैं।

  • Alexa Rank (Global) – 37,882
  • Alexa Rank (India) – 3,372
  • स्थापना वर्ष – 2012

2. गोमेडी (https://gomedii.com/blogs/hindi/)

गोमेडी चिकित्सीय परमर्शदातों का एक ऑनलाइन नेटवर्क है । जहाँ हिंदी में हेल्थ टिप्स प्रकाशित होते हैं। यहाँ आप ब्लॉग के साथ-साथ क्वालिफाइड डॉक्टरों से अपॉइंटमेंट ले कर परामर्श भी ले सकते हैं, यह पोर्टल भी मेडिकल विशेषज्ञों द्वारा चलाया जाता है।

  • Alexa Rank (Global) – 96,895
  • Alexa Rank (India) – 10,975
  • स्थापना वर्ष – 2017

3. My उपचार (https://www.myupchar.com/)

माय उपचार का उद्देश्य चिकित्सीय सेवाओं को आम लोगों तक पहुँचाना है, इनका यह भी प्रयास है की चिकित्सा सम्बंधित कार्यों के लिए भाषा बाधा न बने, इसलिए यह वेबसाइट हिंदी में अच्छा कार्य कर रही है। चिकित्सा जगत की यह अग्रणी साइट है।

  • Alexa Rank (Global) – 8,535
  • Alexa Rank (India) – 779
  • स्थापना वर्ष – 2016

4. द हेल्थ साइट (https://www.thehealthsite.com/hindi/)

द हेल्थ साइट ज़ी एंटरटेनमेंट द्वारा संचालित वेबसाइट है, जहाँ हर महीने 40 लाख के लगभग लोग जा कर हेल्थ टिप्स पढ़ते हैं। यह फिटनेस, सौंदर्य, मातृ-शिशु, पेरेंटिंग और स्वास्थ्य से जुड़े आम विषयों पर केंद्रित वेबसाइट है।

  • Alexa Rank (Global) – 29,476
  • Alexa Rank (India) – 3,901
  • स्थापना वर्ष – 2002

5. Only My Health (https://www.onlymyhealth.com/hindi.html/)

ओनली माय हेल्थ जागरण समूह द्वारा संचालित हेल्थ वेबसाइट है, यहाँ पर पाठकों को हेल्थ के साथ जीवनशैली से जुड़े टिप्स भी पढ़ने को मिलते हैं। क्योंकि यह पोर्टल एक बड़े मीडिया समूह द्वारा चलाया जाता है तो आपको इस पर हमेशा अपडेटेड जानकारी मिलती है।

  • Alexa Rank (Global) – 42,158
  • Alexa Rank (India) – 5,523
  • स्थापना वर्ष – 2009

सर्वश्रेष्‍ठ हिंदी प्रेरणादायक ब्लॉग – Top Hindi Motivational Blogs

जीवन में सकारात्मक रहने के लिए अध्यात्म से जुड़े और प्रेरणादायक लेख बहुत पढ़े जाते हैं, अपने निजी और सामाजिक जीवन में सुधार के लिए इस प्रकार के ब्लोग्स की महती आवश्यकता होती है। क्योंकि हिंदी पढ़ने वालों की संख्या बहुत अधिक है, इस प्रकार के लेख भी बहुत मांग में रहते हैं।

इस प्रकार के ब्लॉग ( Hindi blogs on life ) युवाओं के मार्गदर्शन करने में भी महत्वपूर्ण रोल अदा करते हैं, जीवन में उल्लास के लिए मोटिवेशन ब्लॉग सभी को पढ़ने चाहियें।

अब इस टेबल में हमने टॉप हिंदी मोटिवेशनल ब्लॉग (Best Hindi Motivational Blogs) को सूचीबद्ध किया है। आप इन के लिंक्स पर जा कर प्रेरित होंगे और अच्छा महसूस

शीर्ष 5 प्रेरणादायक ब्लॉग – Top 5 Hindi Motivational Blogs

क्रम संख्याब्लॉगश्रेणीलिंक
#1अच्छी बातेंप्रेरणा▶️ विजिट करें
#2आपकी सफलताप्रेरणा▶️ विजिट करें
#3ज्ञानी पंडितप्रेरणा▶️ विजिट करें
#4आसान हैप्रेरणा▶️ विजिट करें
#5Thought In Hindiप्रेरणा▶️ विजिट करें

1. अच्छी बातें (https://www.achhibaatein.com/)

श्री महेश यादव जी, जो जयपुर राजस्थान के निवासी द्वारा चलाया जाने वाला ब्लॉग अच्छी बातें हिंदी जगत में खाशा प्रसिद्द है। यहाँ पर महेश जी के अलावा अन्य लेखक भी योगदान देते हैं। आज कल इस वेबसाइट का फोकस हिंदी गानों के बोल छापने और सामान्य ज्ञान की पोस्ट लिखने पर अधिक है।

  • Alexa Rank (Global) – 744,017
  • Alexa Rank (India) – 744,017
  • स्थापना वर्ष – 2013

2. आपकी सफलता (https://www.aapkisafalta.com/)

उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले के छोटे से कसबे चंदौसी के श्री अमूल शर्मा जी आपकी सफलता नमक ब्लॉग को चलाते हैं। यह ब्लॉग पूर्णतः मार्गदर्शन और प्रेरणा सबनधी लेखो का खजाना है। यहाँ आपको कोट्स, कविता और प्रेरणादायक लेखों की एक बड़ी श्रृंखला मिलेगी। साथ ही व्यक्तिगत सफलता के टिप्स भी पढ़ सकते हैं।

  • Alexa Rank (Global) – 154,790
  • Alexa Rank (India) – 26,413
  • स्थापना वर्ष – 2015

3. ज्ञानी पंडित (https://www.gyanipandit.com/)

2014 से चल रहे ज्ञानी पंडित ब्लॉग के प्रबंधक श्री मयूर जी हैं। यहाँ बड़े लोगों की जीवनी, शेर-औ-शायरी, तथा देश दुनिया की प्रेरणादायक जानकारियां हैं। इस ब्लॉग की सबसे अच्छी खूबी यह है की यह नियमित रूप से अपडेट किया जाता है। जिससे आपको हमेशा तरोताज़ा पठानिया सामग्री पढ़ने को मिलती है।

  • Alexa Rank (Global) – 41,787
  • Alexa Rank (India) – 4,172
  • स्थापना वर्ष – 2014

4. आसान है (http://www.aasaanhai.net/)

गुजरात के श्री विराट चौधरी आसान है ब्लॉग के रचने वाले हैं। यहाँ आपको मोरल साइंस, प्रेरणा, प्रभाशाली व्यक्तित्वों के बारे में पढ़ने को मिलता है। हालाँकि 2018 से यह ब्लॉग अपडेट नहीं हुआ है पर फिर भी यहाँ संकलित पुराने लेख पढ़ने योग्य हैं और आपका मार्गदर्शन कर सकते हैं।

  • Alexa Rank (Global) – 855,471
  • Alexa Rank (India) – 143,472
  • स्थापना वर्ष – 2015

5. Thought In Hindi (https://www.thoughtinhindi.com/)

असम के 23 वर्षीया युवा रक्तिम बरुआ का यह ब्लॉग दिखने में तो बहुत अच्छा है ही, इसमें आपको प्रेरणादायक कहानियां, भाषण और पुस्तक समीक्षा पढ़ने को मिलती है। रक्तिम की लेखन शैली बहुत अच्छी है, वे हिंदी और अंग्रेजी शब्दों का मिश्रित प्रोयग करते हैं।

  • Alexa Rank (Global) – 213,528
  • Alexa Rank (India) – 19,292
  • स्थापना वर्ष – 2018

सर्वश्रेष्‍ठ हिंदी यात्रा ब्लॉग – Top Hindi Travel Blogs

यात्रा वृतांत भी ब्लॉग के रूप में लिखे जाते हैं, घुमक्कड़ प्रवृति के लोग अपने संस्मरणों को ब्लॉग की शकल में संजो कर रखते हैं। ऐसा करने से उनकी यादें तो ताज़ा रहती ही हैं बल्कि पाठकों को भी नई जगहों के बारे में जानकारी प्राप्त होती है।

कहाँ किस मार्ग से पहुंचा जाए? किस होटल में ठहरा जाए? कौन से दर्शनीय स्थलों को देखा जाए? यह सब जानकारियां यात्रा ब्लॉग से प्राप्त हो जाती हैं। एक प्रकार से पर्यटक स्थल के वर्चुअल दर्शन ही हो जाते हैं।

हमने आपके लिए हिंदी भाषा के टॉप ट्रेवल ब्लोग्स (Best Hindi Travel Blogs) की लिस्ट निचे चस्पा की है, आनंद लीजिये।