Cheif Minister of Bihar
बिहार के मुख्यमंत्री (2005-से अब तक)
जन्म - 1 March, 1951
उम्र 72 वर्ष (72 Years)
चुनाव क्षेत्र(Constituency) and सदस्य(Member)
राजनीतिक दल
जनता दल (यूनाइटेड) JD(U)
सदस्य(Member)
विधान परिषद का सदस्य (Member of the Legislative Council)
राज्य(State)
Bihar
देश(Country)
भारत(INDIA)
हमारे बारे में जाने
नीतीश कुमार एक भारतीय राजनेता है और वर्तमान में बिहार राज्य के मुख्यमंत्री है. नितीश कुमार जनता दल यूनाइटेड राजनीतिक दल के प्रमुख नेताओं में से एक है. नितीश कुमार को सुशासन बाबू के नाम से भी जाना जाता है. बिहार के विकास और बुनियादी ढाँचे में सुधार की शुरुआत करने का श्रेय दिया जाता है. 2007 में सीएनएन आईबीएन और एचटी स्टेट ऑफ़ द नेशन ने इनको भारत के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री के रूप में चुना था.
व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information)
नाम
नितीश कुमार
जन्म वर्ष
1 March, 1951
जन्म स्थान
बख्तियारपुर, बिहार
पत्नी/Wife
स्वर्गीय श्रीमती मंजू कुमारी सिन्हा, (marriage-1973-2007)
बच्चे
निशांत कुमार (पुत्र)
शिक्षा (Education)
  • श्री गणेश हाई स्कूल, बख्तियारपुर,पटना

  • बी.टेक(B.Tech) (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) 1972, बिहार कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग (अब एनआईटी पटना)

राजनीति जानकारी (Political Information)
  • 2017 में उन्होंने महागठबंधन तोड़ दिया और 27-जुलाई-2017 को भाजपा के समर्थन से छटवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने.
  • 2015 में पांचवी बार बिहार के मुख्यमंत्री बने. यह गठबंधन की सरकार थी, जिसे लोकप्रिय रूप से महागठबंधन कहा जाता था. जिसमे राष्ट्रीय जनता दल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और जनता दल(यू) शामिल थी.
  • 2014 को मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ा उन्होंने जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया.
  • 2010 में तीसरी बार बिहार के मुख्यमंत्री बने.
  • 2005 में भाजपा के समर्थन से दूसरी बार बिहार के मुख्यमंत्री बने.
  • 2001 में केंद्रीय रेल मंत्री बने.
  • 2000 में उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और बाद में केंद्रीय कैबिनेट कृषि के रूप में मंत्रिमंडल में शामिल हुए. वह पहली बार केवल आठ दिन के लिए मख्यमंत्री बने, क्योकि वह बहुमत साबित नहीं कर पाए.
  • 1999 में पांचवी बार संसद सदस्य के रूप में चुने गए. उन्होंने फिर एक बार जनता दल के विजय कृष्ण को हराया.
  • 1999 में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, भूतल परिवहन और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, कृषि बने.
  • 1998 में चौथी बार संसद सदस्य के रूप में चुने गए. उन्होंने पुनः जनता दल के विजय कृष्ण को हराया.
  • 1998 में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, रेलवे और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, भूतल परिवहन मंत्री बने.
  • 1996 में तीसरी बार संसद सदस्य के रूप में चुने गए. उन्होंने जनता दल के विजय कृष्ण को हराया.
  • 1996 में रक्षा संबंधी समिति के सदस्य चुने गए.
  • 1993 में कृषि संबंधी समिति के अध्यक्ष चुने गए.
  • 1991 में दूसरी बार संसद सदस्य के रूप में चुने गए. उन्होंने कांग्रेस के सिद्धेश्वर प्रसाद को हराया.
  • 1990 में रेलवे कन्वेंशन कमेटी के सदस्य बने.
  • 1990 में केंद्रीय कृषि और सहयोग राज्य मंत्री बने.
  • 1989 में जनता दल के महासचिव नियुक्त किए गए.
  • 1989 में पहली बार संसद सदस्य के रूप में चुने गए. उन्होंने रामलखन सिंह यादव को एक लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया.
  • 1985 में बिहार विधानसभा के सदस्य बने.
  • 1975 में आपातकाल के समय जेल गए.
  • 1974 में जेपी आंदोलन में शामिल होने पर उन्हें आंतरिक सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया.
  • 1971 में राम मनोहर लोहिया की युवा शाखा, समाजवादी युवा जान सभा के सदस्य बने.
Social Information