President of India द्रोपदी मुर्मू 15वें राष्ट्रपति (2022- अब तक)
जन्म - 20 June, 1958
उम्र 65 वर्ष (65 Years)
चुनाव क्षेत्र(Constituency) and सदस्य(Member)
राजनीतिक दल
BJP
सदस्य(Member)
राज्य(State)
Odisha
देश(Country)
भारत(INDIA)
हमारे बारे में जाने
व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information)
नाम
द्रोपदी मुर्मू
जन्म वर्ष
20 June, 1958
जन्म स्थान
मयूरभंज
पति/Husband
शिक्षा (Education)
  • रमा देवी महिला कॉलेज से बीए में स्नातक किया है

राजनीति जानकारी (Political Information)
  • द्रोपदी मुर्मू जी का जन्म 20 जून 1958 में मयूरभंज में हुआ था।
  • उन्होंने रमा देवी महिला कॉलेज से बीए में स्नातक किया है।
  • 1979 से 1983 तक, मुर्मू जी ने ओडिशा सरकार के सिंचाई विभाग में एक कनिष्ठ सहायक के रूप में काम किया था।
  • 1994 से 1997 तक, उन्होंने फिर रायरंगपुर के श्री अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर स्कूल में एक शिक्षक के रूप में काम किया, जहाँ उन्होंने हिंदी, ओडिया, गणित और भूगोल पढ़ाया।
  • 1997 में द्रौपदी मुर्मू निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रायरंगपुर नगर पंचायत की पार्षद चुनी गई। इसके बाद वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं थी।
  • वह रायरंगपुर विधानसभा क्षेत्र से ओडिशा विधानसभा 2000 और 2009 का चुनाव जीतीं।
  • वह 6 मार्च 2000 से 6 अगस्त 2002 तक वाणिज्य और परिवहन मंत्री और 6 अगस्त 2002 से 16 मई 2004 तक मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री थीं।
  • 2007 में, उन्हें ओडिशा विधान सभा के सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए नीलकंठ पुरस्कार मिला।
  • 2009 में, वह मयूरभंज लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा चुनाव हार गईं क्योंकि बी जे डी और भाजपा का गठबंधन समाप्त हो गया था।
  • वह 2013 में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (एसटी मोर्चा) के लिए चुनी गईं, और 2015 तक जिला अध्यक्ष रहीं।
  • मुर्मू ने 18 मई 2015 को झारखंड के राज्यपाल के रूप में शपथ ली, वह इस पद को संभालने वाली पहली महिला बनी।
  • राज्यपाल के रूप में उनका छह साल का कार्यकाल मई 2015 में शुरू हुआ और जुलाई 2021 में समाप्त हुआ।
  • द्रोपदी मुर्मू जी ने 25 जुलाई 2022 को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
  • वह आदिवासी समुदाय से संबंधित पहली और प्रतिभा पाटिल के बाद भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति भी है।
  • वह राष्ट्रपति पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति भी हैं।